चास: भगवती मंदिर में भगवान नंदीश्वर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर हुआ भव्य भंडारा का आयोजन
Chas, Bokaro | Feb 9, 2024 चास के भगवती कॉलोनी स्थित भगवती मंदिर में भगवान नन्दीश्वर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर त्रिदिवसीय यज्ञ का आयोजन हुआ।इस मौके पर पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाला गया। आज शुक्रवार को भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। तथा सभी ने भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया।