हुज़ूर: भोपाल में एमडी ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, दो युवक गिरफ्तार, 3.01 ग्राम एमडी जब्त
Huzur, Bhopal | Jan 25, 2026 भोपाल के नेहरू नगर इलाके में क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एमडी ड्रग्स बेचने पहुंचे सलमान और शाहरुख नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑटो में बैठकर ग्राहकों का इंतज़ार कर रहे थे| तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 3.01 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई जिसकी कीमत करीब ₹200000 बताई जा रही है|