हुज़ूर: भोपाल: नई मंडी गेट के सामने राजस्थान नंबर की बस ने एक्टिवा सवार छात्रा को मारी टक्कर
Huzur, Bhopal | Jan 25, 2026 भोपाल की नई मंडी गेट के सामने एक्टिवा सवार छात्रा को राजस्थान नंबर की बस ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की मौत हो गई, जबकि उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। छोला मंदिर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद रविवार दोपहर करीब 3 बजे परिजनों को सौंप दिया।