हुज़ूर: अयोध्या नगर थाना पुलिस ने नकबजनी और वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया, तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Jan 25, 2026 भोपाल के अयोध्यानगर थाना पुलिस ने नकबजनी और वाहन चोरी की वारदातों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार घटनाओं का खुलासा किया है और करीब साढे चार लाख रूपए मूल्य का मशरूका बरामद किया है|