हुज़ूर: कोलार इलाके में युवक पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों और सब्बल से बेरहमी से पिटाई, हालत नाज़ुक
Huzur, Bhopal | Jan 25, 2026 भोपाल के कोलार इलाके में रविवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बदमाशों ने एक युवक पर लाठी, सब्बल और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक के हाथ-पैर बुरी तरह कुचल गए। आरोपी तब तक पीटते रहे जब तक युवक बेसुध नहीं हो गया।