रसड़ा के पूर्व विधायक स्वर्गीय उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए राज्यसभा सांसद नीरज शेखर उनके पैतृक गांव पहुंचे। उन्होंने उमाशंकर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की।
नीरज शेखर ने उमाशंकर सिंह के निधन को बलिया के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उन्होंने जनसेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई थी। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक भी मौजूद रहे।
#Balliakhabar #UmashankarSingh #NeerajShekhar
Belthara Road, Ballia | Aug 16, 2026