बेलहर: बेलहर सीएचसी में आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में काला बिल्ला लगाकर काम शुरू किया
Belhar, Banka | Apr 21, 2026 बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की तमाम आशा कार्यकर्ता बिहार राज्य आशा एवम् आशा फेसिलेटिटर संघ के आह्वान पर मंगलवार को 11 बजे दिन से बकाया प्रोत्साहन राशि भुगतान की मांग को लेकर सरकार के विरोध में काला बिल्ला लगाकर अपना कार्य शुरू किया। बुधवार को भी आशा कार्यकर्ता अपने कार्य स्थल पर काला बिल्ला लगाकर ही कार्य करेगी।