रायपुर में दिनदहाड़े कारोबारी से लूट | CG Bhaskar
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े मारपीट और लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के लालपुर ब्रिज के नीचे कुछ बदमाशों ने पहले एक कारोबारी की कार पर पत्थर मारकर पीछे का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद जैसे ही कारोबारी कार से नीचे उतरा, आरोपियों ने डंडे, सरिया और हथौड़े से उस पर हमला कर दिया। हमलावर कारोबारी के गले से सोने की चेन लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
#CGBhaskar #Raipur #LootCase #Businessman #Chhattisgarh