हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड के बेलतू में सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान दो संप्रदायों के बीच झड़प हो गई। कथित तौर पर भड़काऊ गाना बजने से विवाद शुरू हुआ, जो पथराव में बदल गया। कई लोग घायल हुए, जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह और एसपी अंजनी अंजन समेत वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही गई है।