कांके: कांटाटोली में मंगल टावर के पास सड़क हादसे में कार सवार की मौत, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Sep 27, 2025 कांटाटोली स्थित मंगल टावर के पास सड़क हादसे में कार सवार की मौत के आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि कांटाटोली स्थित मंगल टावर के पास ड्राइवर द्वारा तेजी और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण कार डिवाईडर से टकराकर पलट गया जिससे गाड़ी में सवार एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी।