तानसेन: ऊर्जा मंत्री ने आधी रात को लोगों के दरवाजे खटखटाए, उनकी समस्याएं पूछीं
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर एक बार फिर अपने विधानसभा क्षेत्र के किला गेट और आसपास के क्षेत्र में गुरुवार रात घूमे और उन्होंने क्षेत्र के लोगों से उनकी बिजली पानी और सड़क संबंधी बुनियादी समस्याओं के बारे में पूछताछ की।उन्होंने देर रात तक लोगों के यहां उनके दरवाजे खटखटा कर संपर्क किया और बच्चों की पढ़ाई से लेकर लोगों की दूसरी समस्याओं के बारे में भी पूछताछ की