हनुमानगढ़: जिले में झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग की सख्ती, सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने दी चेतावनी
हनुमानगढ़ जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने झोलाछाप डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। अवैध चिकित्सा संस्थान तुरंत बंद करने व बिना डिग्री पंजीकरण इलाज करने वालों पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। फर्जी आरएमपी थेरेपी एक्यूप्रेशर सेंटर अवैध चिकित्सा सेवाएं तत्काल बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं।