Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews
No video available

बलरामपुर: आज #यूपी_जोड़ो_अभियान के तहत आम आदमी पार्टी के #बलरामपुर में

Balrampur, Balrampur | Jul 8, 2021

MORE NEWS

#बलरामपुर: #उतरौला में #मुख्यमंत्री_सामूहिक_विवाह योजना के तहत 48 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे

#उतरौला। उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सोमवार को तहसील उतरौला स्थित शालीमार लॉन में भव्य एवं गरिमापूर्ण सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 48 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। इनमें 38 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ, जबकि 10 जोड़ों का निकाह इस्लामी परंपराओं के अनुसार संपन्न कराया गया।
यह आयोजन जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। समारोह में नवविवाहित जोड़ों को जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद, समृद्ध और खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक कराना तथा शासन की ओर से निर्धारित आर्थिक सहायता एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना है। यह योजना सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण और जरूरतमंद परिवारों के सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जाती है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रशासन ने विवाह स्थल पर पंजीकरण, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, भोजन एवं स्वच्छता सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की थीं। सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से समारोह शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विधायक उतरौला के प्रतिनिधि, प्रमुख गैड़ास बुजुर्ग राकेश, प्रमुख प्रतिनिधि रेहरा, प्रमुख उतरौला, नगर पालिका परिषद उतरौला के अध्यक्ष, नोडल अधिकारी एवं परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास विभाग विवेकानंद मिश्रा, खंड विकास अधिकारी रेहरा, गैड़ास बुजुर्ग, श्रीदत्तगंज व उतरौला, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में नवविवाहित दंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुखमय वैवाहिक जीवन की मंगलकामनाएं दी गईं।

#balrampur #dmbalrampur #cdobalrampur #utraula #bdoutraula

#बलरामपुर: #उतरौला में #मुख्यमंत्री_सामूहिक_विवाह योजना के तहत 48 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे #उतरौला। उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सोमवार को तहसील उतरौला स्थित शालीमार लॉन में भव्य एवं गरिमापूर्ण सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 48 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। इनमें 38 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ, जबकि 10 जोड़ों का निकाह इस्लामी परंपराओं के अनुसार संपन्न कराया गया। यह आयोजन जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। समारोह में नवविवाहित जोड़ों को जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद, समृद्ध और खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक कराना तथा शासन की ओर से निर्धारित आर्थिक सहायता एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना है। यह योजना सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण और जरूरतमंद परिवारों के सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जाती है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रशासन ने विवाह स्थल पर पंजीकरण, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, भोजन एवं स्वच्छता सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की थीं। सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से समारोह शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक उतरौला के प्रतिनिधि, प्रमुख गैड़ास बुजुर्ग राकेश, प्रमुख प्रतिनिधि रेहरा, प्रमुख उतरौला, नगर पालिका परिषद उतरौला के अध्यक्ष, नोडल अधिकारी एवं परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास विभाग विवेकानंद मिश्रा, खंड विकास अधिकारी रेहरा, गैड़ास बुजुर्ग, श्रीदत्तगंज व उतरौला, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के अंत में नवविवाहित दंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुखमय वैवाहिक जीवन की मंगलकामनाएं दी गईं। #balrampur #dmbalrampur #cdobalrampur #utraula #bdoutraula

Balrampur, Balrampur | Jul 20, 2026

पति के घर में चोरी कर प्रेमी संग भागने की थी तैयारी: गोंडा पुलिस ने 24 घंटे में खोला राज, महिला और प्रेमी गिरफ्तार

#गोंडा में घर से नकदी और जेवर चोरी की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक, चोरी किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं बल्कि घर की महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। दोनों साथ भागकर नई जिंदगी शुरू करने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपये नकद बरामद कर लिए हैं।
सोमवार शाम करीब 4:30 बजे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूरे मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सीओ नगर योगेंद्र सिंह ने किया।

तीन बक्सों के ताले तोड़कर चोरी की बताई थी कहानी

पुलिस के अनुसार, विशुनापुर बाजार गांव निवासी लवकुश ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 19 जुलाई की रात अज्ञात चोर उसके घर में घुस आए। चोरों ने तीन बक्सों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।

शिकायत में यह भी बताया गया था कि चोरी के दौरान चोरों ने उसकी पत्नी पूनम के साथ मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस की पूछताछ में खुल गया पूरा राज

जांच के दौरान महिला आरक्षी ने पूनम कसौधन से पूछताछ की तो कथित चोरी की कहानी पर सवाल खड़े होने लगे। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में पूनम ने पूरी घटना का खुलासा कर दिया।

पुलिस का कहना है कि पूनम का अपने पति की मौसी के बेटे विकास कसौधन के साथ पिछले करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों एक साथ घर से भागकर नई जिंदगी शुरू करने की योजना बना रहे थे।

8 साल से संतान न होने के कारण भागने की बनाई योजना

पुलिस के मुताबिक, पूनम ने पूछताछ में बताया कि शादी के आठ वर्ष बाद भी उसे संतान नहीं हुई थी और परिवार की ओर से इलाज नहीं कराया जा रहा था। इसी कारण उसने विकास के साथ भागकर इलाज कराने की योजना बनाई।

दोनों को घर से भागने और आगे के खर्च के लिए पैसों की जरूरत थी। इसी के चलते कथित तौर पर घर में रखे 50 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने की योजना बनाई गई।

चोरी के बाद गढ़ी मारपीट और बेहोशी की कहानी

पुलिस के अनुसार, चोरी के बाद मामले को वास्तविक वारदात दिखाने के लिए अज्ञात चोरों के घर में घुसने, महिला के साथ मारपीट करने और उसके बेहोश होने की कहानी बनाई गई। हालांकि पुलिस जांच और पूछताछ में मामला खुल गया।

पुलिस ने विकास के घर से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपये नकद बरामद कर लिए। सीओ नगर योगेंद्र सिंह ने बताया कि महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।

पति के घर में चोरी कर प्रेमी संग भागने की थी तैयारी: गोंडा पुलिस ने 24 घंटे में खोला राज, महिला और प्रेमी गिरफ्तार #गोंडा में घर से नकदी और जेवर चोरी की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक, चोरी किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं बल्कि घर की महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। दोनों साथ भागकर नई जिंदगी शुरू करने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपये नकद बरामद कर लिए हैं। सोमवार शाम करीब 4:30 बजे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूरे मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सीओ नगर योगेंद्र सिंह ने किया। तीन बक्सों के ताले तोड़कर चोरी की बताई थी कहानी पुलिस के अनुसार, विशुनापुर बाजार गांव निवासी लवकुश ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 19 जुलाई की रात अज्ञात चोर उसके घर में घुस आए। चोरों ने तीन बक्सों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। शिकायत में यह भी बताया गया था कि चोरी के दौरान चोरों ने उसकी पत्नी पूनम के साथ मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस की पूछताछ में खुल गया पूरा राज जांच के दौरान महिला आरक्षी ने पूनम कसौधन से पूछताछ की तो कथित चोरी की कहानी पर सवाल खड़े होने लगे। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में पूनम ने पूरी घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस का कहना है कि पूनम का अपने पति की मौसी के बेटे विकास कसौधन के साथ पिछले करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों एक साथ घर से भागकर नई जिंदगी शुरू करने की योजना बना रहे थे। 8 साल से संतान न होने के कारण भागने की बनाई योजना पुलिस के मुताबिक, पूनम ने पूछताछ में बताया कि शादी के आठ वर्ष बाद भी उसे संतान नहीं हुई थी और परिवार की ओर से इलाज नहीं कराया जा रहा था। इसी कारण उसने विकास के साथ भागकर इलाज कराने की योजना बनाई। दोनों को घर से भागने और आगे के खर्च के लिए पैसों की जरूरत थी। इसी के चलते कथित तौर पर घर में रखे 50 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने की योजना बनाई गई। चोरी के बाद गढ़ी मारपीट और बेहोशी की कहानी पुलिस के अनुसार, चोरी के बाद मामले को वास्तविक वारदात दिखाने के लिए अज्ञात चोरों के घर में घुसने, महिला के साथ मारपीट करने और उसके बेहोश होने की कहानी बनाई गई। हालांकि पुलिस जांच और पूछताछ में मामला खुल गया। पुलिस ने विकास के घर से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपये नकद बरामद कर लिए। सीओ नगर योगेंद्र सिंह ने बताया कि महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।

Balrampur, Balrampur | Jul 20, 2026

लाठी, डंडे, थप्पड़, आंसू गैस, बैरिकेड में करेंट, वेल्डिंग के बाद भी प्रदर्शनकारी छात्र रुके नहीं ओर जैसे ही वे संसद भवन के करीब पहुंचे.....

#LokSabha 
#JantarMantar 
#students 
#protest
#NarendraModi 
#DharmendraPradhan 
#cjp 
#highlightseveryone 
#YouthPower !

लाठी, डंडे, थप्पड़, आंसू गैस, बैरिकेड में करेंट, वेल्डिंग के बाद भी प्रदर्शनकारी छात्र रुके नहीं ओर जैसे ही वे संसद भवन के करीब पहुंचे..... #LokSabha #JantarMantar #students #protest #NarendraModi #DharmendraPradhan #cjp #highlightseveryone #YouthPower !

Balrampur, Balrampur | Jul 20, 2026

बलरामपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मिशन शक्ति टीमों ने गांवों, कस्बों और विद्यालयों में पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी सहायता सेवाओं की जानकारी दी। 19 जुलाई 2026 को आयोजित इस अभियान के दौरान मिशन शक्ति टीमों ने ग्राम चौपाल और जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं की समस्याएं सुनीं तथा उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में दहेज प्रथा, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट और गुड टच-बैड टच जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।महिलाओं और बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 1098, 1930 समेत अन्य आपातकालीन सेवाओं की जानकारी भी दी गई। साथ ही मिशन शक्ति केंद्र, परिवार परामर्श केंद्र और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करते हुए पंपलेट वितरित किए गए।अभियान के दौरान नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। बलरामपुर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए ऐसे कार्यक्रम लगातार जारी रखने की बात कही।

बलरामपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मिशन शक्ति टीमों ने गांवों, कस्बों और विद्यालयों में पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी सहायता सेवाओं की जानकारी दी। 19 जुलाई 2026 को आयोजित इस अभियान के दौरान मिशन शक्ति टीमों ने ग्राम चौपाल और जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं की समस्याएं सुनीं तथा उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में दहेज प्रथा, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट और गुड टच-बैड टच जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।महिलाओं और बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 1098, 1930 समेत अन्य आपातकालीन सेवाओं की जानकारी भी दी गई। साथ ही मिशन शक्ति केंद्र, परिवार परामर्श केंद्र और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करते हुए पंपलेट वितरित किए गए।अभियान के दौरान नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। बलरामपुर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए ऐसे कार्यक्रम लगातार जारी रखने की बात कही।

Balrampur, Balrampur | Jul 20, 2026

मेरठ में स्टाफ नर्स की ड्रिप में जहर देकर हत्या: शादी का दबाव बना रही थी प्रेमिका, बॉयफ्रेंड ने दोस्त संग रची साजिश; सुसाइड दिखाने के लिए जेब में रखीं सल्फास की गोलियां
मेरठ में एक स्टाफ नर्स की कथित तौर पर जहरीला केमिकल मिली ड्रिप चढ़ाकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, शादीशुदा वार्डबॉय ने अपनी प्रेमिका से छुटकारा पाने के लिए दोस्त के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए कथित तौर पर फर्जी सुसाइड नोट तैयार किया गया और मृतका की जेब में सल्फास की गोलियां रख दी गईं।
मामला हापुड़ रोड स्थित एमसीसी अस्पताल का है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल रिकॉर्ड और सुसाइड नोट की लिखावट सहित अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद आरोपी वार्डबॉय सुरेश और उसके दोस्त फरहान को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से मिले कैनुला, सिरिंज, मोबाइल फोन, कथित फर्जी सुसाइड नोट, नोटपैड और जहरीले केमिकल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

एक साल पहले हुई थी पति की मौत, एक साल के बेटे की मां थीं नेहा

ब्रह्मपुरी निवासी 26 वर्षीय नेहा हापुड़ रोड स्थित एमसीसी अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत थीं। करीब ढाई साल पहले उनकी शादी हुई थी। उनके पति रवि की वर्ष 2025 में मौत हो गई थी। नेहा का एक साल का बेटा भी है।

शनिवार सुबह करीब 10 बजे नेहा अपने बेटे को घर पर छोड़कर रोज की तरह अस्पताल में ड्यूटी करने पहुंची थीं। दोपहर करीब 3 बजे अस्पताल के एक कमरे में उनका शव मिला। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना परिजनों को दी।

परिजनों के अस्पताल पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि नेहा की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। हालांकि, परिवार ने आत्महत्या की बात मानने से इनकार कर दिया और हत्या का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, CCTV से जांच में आया नया मोड़

नेहा की ननद, देवर और अन्य परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन मौत से जुड़ी सही जानकारी नहीं बता रहा है। नेहा के देवर ने आरोप लगाया कि उन्हें जहरीला पदार्थ देकर मारा गया है। परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की।

सीओ कोतवाली संग्राम सिंह पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर डॉक्टरों और कर्मचारियों से पूछताछ की। मामले के खुलासे के लिए दो पुलिस टीमें गठित की गईं।

जांच के दौरान नेहा के मोबाइल फोन में वार्डबॉय सुरेश के साथ लगातार बातचीत के साक्ष्य मिलने की बात सामने आई। सीसीटीवी फुटेज में भी सुरेश को वार्ड से बाहर निकलते देखा गया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

8 महीने से था प्रेम संबंध, शादी के दबाव से परेशान था आरोपी

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सुरेश ने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और उसका पांच साल का बेटा है। पिछले करीब आठ महीने से उसका नेहा के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। नेहा ने करीब नौ महीने पहले एमसीसी अस्पताल में नौकरी शुरू की थी।

पुलिस का दावा है कि नेहा लगातार सुरेश पर शादी करने का दबाव बना रही थीं, जबकि सुरेश उनसे शादी नहीं करना चाहता था। इसी कारण उसने नेहा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और कथित तौर पर अपने दोस्त फरहान को भी साजिश में शामिल कर लिया।

मेरठ में स्टाफ नर्स की ड्रिप में जहर देकर हत्या: शादी का दबाव बना रही थी प्रेमिका, बॉयफ्रेंड ने दोस्त संग रची साजिश; सुसाइड दिखाने के लिए जेब में रखीं सल्फास की गोलियां मेरठ में एक स्टाफ नर्स की कथित तौर पर जहरीला केमिकल मिली ड्रिप चढ़ाकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, शादीशुदा वार्डबॉय ने अपनी प्रेमिका से छुटकारा पाने के लिए दोस्त के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए कथित तौर पर फर्जी सुसाइड नोट तैयार किया गया और मृतका की जेब में सल्फास की गोलियां रख दी गईं। मामला हापुड़ रोड स्थित एमसीसी अस्पताल का है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल रिकॉर्ड और सुसाइड नोट की लिखावट सहित अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद आरोपी वार्डबॉय सुरेश और उसके दोस्त फरहान को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से मिले कैनुला, सिरिंज, मोबाइल फोन, कथित फर्जी सुसाइड नोट, नोटपैड और जहरीले केमिकल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। एक साल पहले हुई थी पति की मौत, एक साल के बेटे की मां थीं नेहा ब्रह्मपुरी निवासी 26 वर्षीय नेहा हापुड़ रोड स्थित एमसीसी अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत थीं। करीब ढाई साल पहले उनकी शादी हुई थी। उनके पति रवि की वर्ष 2025 में मौत हो गई थी। नेहा का एक साल का बेटा भी है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे नेहा अपने बेटे को घर पर छोड़कर रोज की तरह अस्पताल में ड्यूटी करने पहुंची थीं। दोपहर करीब 3 बजे अस्पताल के एक कमरे में उनका शव मिला। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजनों के अस्पताल पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि नेहा की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। हालांकि, परिवार ने आत्महत्या की बात मानने से इनकार कर दिया और हत्या का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, CCTV से जांच में आया नया मोड़ नेहा की ननद, देवर और अन्य परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन मौत से जुड़ी सही जानकारी नहीं बता रहा है। नेहा के देवर ने आरोप लगाया कि उन्हें जहरीला पदार्थ देकर मारा गया है। परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर डॉक्टरों और कर्मचारियों से पूछताछ की। मामले के खुलासे के लिए दो पुलिस टीमें गठित की गईं। जांच के दौरान नेहा के मोबाइल फोन में वार्डबॉय सुरेश के साथ लगातार बातचीत के साक्ष्य मिलने की बात सामने आई। सीसीटीवी फुटेज में भी सुरेश को वार्ड से बाहर निकलते देखा गया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। 8 महीने से था प्रेम संबंध, शादी के दबाव से परेशान था आरोपी पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सुरेश ने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और उसका पांच साल का बेटा है। पिछले करीब आठ महीने से उसका नेहा के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। नेहा ने करीब नौ महीने पहले एमसीसी अस्पताल में नौकरी शुरू की थी। पुलिस का दावा है कि नेहा लगातार सुरेश पर शादी करने का दबाव बना रही थीं, जबकि सुरेश उनसे शादी नहीं करना चाहता था। इसी कारण उसने नेहा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और कथित तौर पर अपने दोस्त फरहान को भी साजिश में शामिल कर लिया।

Balrampur, Balrampur | Jul 20, 2026

बलरामपुर: आज #यूपी_जोड़ो_अभियान के तहत आम आदमी पार्टी के #बलरामपुर में - Balrampur News