हसनपुर: आदमपुर के गांव मलकपुर में तेज हवा से कई घरों में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
मंगलवार की दोपहर तेज हवा चलने के कारण आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर में अचानक प्रेम सिंह के घर में आग लग गई। कुछ देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया तथा प्रेम सिंह की 2 भैंसे आग में झुलस कर मौके पर ही मर गई। प्रेम सिंह को 3 लाख का नुकसान हुआ है। उसके बाद आग पिंटू के घर पहुंच गई। जिससे पिंटू के घर में रखा सामान जल गया।