तालबेहट: वस्त्रावन में शादी के 5 महीने बाद नव विवाहित महिला की संदिग्ध मौत, पिता ने हत्या का मामला दर्ज कराया, आरोपी पति गिरफ्तार
बार थाना क्षेत्र के वस्त्रावन गांव में शादी के 5 महीने बाद नव विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मृतका के पिता ने बार थाने में ससुराली जनों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया उक्त मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया है।