जांजगीर: स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल में कलेक्टर-एसपी ने परेड और तैयारियों का लिया जायजा
जांजगीर-चांपा जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय जांजगीर के शासकीय हाई स्कूल मैदान में होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। गुरुवार को समारोह की अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने रिहर्सल का अवलोकन कर परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सुरक्षा सह