पीरटांड: भाकपा माले गिरिडीह टाउन ने मोहनपुर में मनाया अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस
भाकपा माले गिरिडीह टाउन की और से 1 मई को 5 बजे तक मोहनपुर में अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम यहां झंडोतोलन किया गया।साथ ही शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित कर तमाम शहीद हुए मजदूरों को याद किया गया। मजदूर विरोधी श्रम कोड कानूनों को रद्द करो! सरकारी संस्थानों को निजीकरण करना बंद करो! महंगाई,बेरोजगारी पर रोक लगाओ ।