पडरौना: कुशीनगर में एसपी ने अंतरराज्यीय तंबाकू और मोबाइल ग्लास तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, करोड़ की अवैध सामग्री बरामद
कुशीनगर थाना कोतवाली पडरौना पुलिस ने एक अंतरराज्यीय तंबाकू और नकली मोबाइल डिस्प्ले ग्लास की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक से भारी मात्रा में नकली तंबाकू और मोबाइल डिस्प्ले ग्लास बरामद कर तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थों और नकली स समानों के खिलाफ कार्रवाई की गई।