पडरौना: कुशीनगर के पड़रौना नगर में AK-47 गैंग ने स्वर्ण व्यापारी से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, पुलिस ने किया खुलासा, एक गिरफ्तार
कुशीनगर जनपद के पड़रौना नगर के स्वर्ण व्यापारी से AK-47 गैंग के नाम पर 5 करोड़ की रंगदारी मांगे जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। थाना कोतवाली पडरौना क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित व्यापारी को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। फिरौती की रकम थी – पूरे 5 करोड़ की फिरौती मांगी थीं।