पडरौना: पड़रौना नगर के नोनिया पट्टी पुल पर शौच के दौरान नहर में गिरा शख्स, लापता; तलाश जारी, परिवार में मचा कोहराम
कुशीनगर के पडरौना नगर के खिरिया टोला मोहल्ले मे उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक शख्स नहर में गिरकर लापता हो गया। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह स्थानीय निवासी लतीफ (पुत्र अलीशेर) नोनिया पट्टी स्थित बड़ी नहर पुल के पास शौच के लिए गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सीधे नहर में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने शख्स को बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली