पडरौना: सावन के तीसरे सोमवार को सिधुआँ बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा, जलाभिषेक कर मांगी मन्नतें
आज सावन माह के तीसरे सोमवार के पावन अवसर पर कुशीनगर जनपद के पडरौना तहसील क्षेत्र स्थित सिधुआँ बाबा मंदिर सहित अनेक शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह भोर से शाम तक श्रद्धालु जल लेकर शिव मंदिरों में पहुँचे और बोल बम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। शिवभक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर अपनी मन्नतें मांगी और भजन-कीर्तन में लीन होकर शिव आराधना की।