पडरौना: लक्ष्मीपुर दुबे टोला में पानी फेंककर मजाक करना पड़ा भारी, कहासुनी के बाद हुई हिंसक झड़प, कई लोग घायल
कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के लक्ष्मीपुर दुबे टोला में मामूली मजाक में देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। बारिश न होने से परेशान कुछ युवकों ने मजाक में एक व्यक्ति पर पानी फेंक दिया। बात यहीं नहीं रुकी—इसके बाद विवाद गाली-गलौज और फिर खूनखराबे तक जा पहुंचा। बारिश की कमी को लेकर गांव के कुछ लोग एक शख्स से मजाक कर रहे थे और गाली को लेकर हिंसक झड़प हो गई।