बदायूं: उझानी पुलिस ने मंडी समिति की टीम के साथ मारपीट करने वाले चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, हत्या की धारा बढ़ाई
Budaun, Budaun | Nov 22, 2026 बदायूं के उझानी में कृषि उत्पादन मंडी समिति की टीम के साथ मारपीट, गाली-गलौज और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मारपीट में घायल सुरक्षा गार्ड की उपचार के दौरान मौत होने पर मुकदमे में हत्या की धारा भी बढ़ाई गई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।