भिनगा: DM ने किया सिरसिया ब्लाक का निरीक्षण 16 अधिकारी कर्मचारी मिले अनुपस्थित, स्पष्टीकरण समेत वेतन काटने का दिया निर्देश
जिलाधिकारी कृतिका शर्मा के द्वारा ब्लाक सिरसिया का निरीक्षण किया गया, जहां पर 16 कर्मचारी व अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। वहीं इस दौरान जिला अधिकारी ने स्पष्टीकरण के साथ वेतन काटने का निर्देश जारी किया है। दरअसल ब्लॉक मुख्यालय पर तैनात 11 कर्मचारी व अधिकारी समेत मनरेगा रजिस्टर की जांच में 5 कर्मचारी व अधिकारी अनुपस्थित पाए गए हैं।