कटनी नगर: निवार पुलिस ने खेत में लगे 30 किलो 790 ग्राम गांजे के पौधे जब्त किए
माधव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवार चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी अनिल गोस्वामी 19 वर्ष निवासी निवार को गिरफ्तार किया है आरोपी द्वारा अपने खेत की बाड़ी में मादक पदार्थ गांजे के पौधे लगाए गए थे कुल 30 किलो 790 ग्राम हरे गांजे के पौधे पुलिस ने बरामद किए माधव नगर थाना प्रभारी शैलेंद्र यादव ने आज गुरुवार शाम 5:00 बजे आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी दी।