पूरनपुर: चंदिया हजारा, राहुलनगर गांव से ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली के साथ सामूहिक भूख हड़ताल में पहुंचे
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा,राहुलनगर सहित कई गांव शारदा नदी से प्रभावित है। हर बर्ष शारदा नदी कटान कर गरीब किसानों की खेती व घरों का कटान करती हैं। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर भाकपा माले व स्थानीय ग्रामीण धरना प्रदर्शन कर रहे है। शुक्रवार को भाकपा माले की कृष्णा अधिकारी सदस्यों के साथ तहसील परिसर में सामूहिक भूखहड़ताल शुरू की।