भादरा में दो मासूम बालकों से कथित कुकर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित दीपक को शनिवार शाम गिरफ्तार कर लिया। महिला की रिपोर्ट पर भादरा थाने में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच पुलिस उप अधीक्षक सुभाष पूनियां कर रहे हैं।