Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
image
image
image
image
image

*गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने बृजनगर में ₹60 करोड़ की लागत वाले बाईपास का किया शिलान्यास, उप जिला अस्पताल में आधुनिक एक्स-रे मशीन का भी किया लोकार्पण* नगर। बृजनगर में क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए बुधवार को गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म द्वारा भव्य बाईपास निर्माण कार्य का विधि-विधान से शिलान्यास सम्पन्न किया गया। यह महत्वाकांक्षी बाईपास परियोजना कुल 9.34 किलोमीटर की लंबाई में निर्मित की जाएगी, जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा ₹60 करोड़ की स्वीकृत लागत प्रदान की गई है। इस बाईपास के निर्माण से क्षेत्र की संपूर्ण यातायात व्यवस्था अधिक सुगम और व्यवस्थित हो जाएगी, जिससे मुख्य नगर में लगातार बढ़ते हैवी ट्रैफिक का दबाव पूरी तरह कम होगा और शहर के भीतरी मार्गों पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में भी भारी कमी आएगी। इसके साथ ही, सुदृढ़ आवागमन की इस बड़ी सुविधा से स्थानीय स्तर पर व्यापार, नए उद्योगों की स्थापना और क्षेत्र के समग्र विकास को एक नई और सकारात्मक गति मिलेगी। इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री श्री बेढ़म ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा जी के नेतृत्व में राज्य सरकार आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण आधारभूत संरचना के निर्माण के माध्यम से विकास को नई दिशा देने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने रेखांकित किया कि आमजन की सुविधाओं का व्यापक विस्तार करना और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना ही हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह बाईपास केवल एक सड़क नहीं, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक तरक्की का एक नया मार्ग खोलेगा, जिससे स्थानीय नागरिकों का जीवन सुगम होगा। इसी कड़ी में क्षेत्र के चिकित्सा ढांचे को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उन्होंने बृजनगर के उप जिला अस्पताल में विधायक निधि से स्वीकृत आधुनिक एक्स-रे मशीन का भी फीता काटकर लोकार्पण किया गया। स्वास्थ्य क्षेत्र में जुड़ी यह नई सुविधा स्थानीय नागरिकों को समयबद्ध, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उनके अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस अत्याधुनिक मशीन की स्थापना के बाद अब स्थानीय मरीजों को सामान्य एवं गंभीर बीमारियों की आवश्यक एक्स-रे जाँच के लिए अन्य बड़े शहरों या दूरदराज के स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे आमजन के समय और धन दोनों की बड़ी बचत होगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक आधुनिक, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है।

Nagar, Bharatpur | Jul 8, 2026

MORE NEWS