दादरी: सेक्टर-71 से पुलिस ने गिरोह बनाकर भोले-भाले लोगों से ठगी करने वाले शातिर गैंगस्टर को किया गिरफ्तार
नोएडा के सेक्टर-63 थाना पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए जनपद में गिरोह बनाकर भोले भाले लोगों के साथ ठगी करने वाले शातिर गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से राहुल पांडे के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त के साथियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अभियुक्त को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।