दादरी: पर्थला गोल चक्कर के समीप पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़, 1 अंतरराज्यीय वाहन चोर घायल, 1 बदमाश फरार
नोएडा के पर्थला गोल चक्कर के सभी देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली से एक अंतरराज्यीय वाहन गोर घायल हो गया, वहीं अन्य बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस को मौके से चोरी की एक मोटरसाइकिल व अवैध तमंचा बरामद हुआ है। घायल बदमाश की पहचान रूप से इमरान के रूप में हुई है।