दादरी: अग्निशमन अधिकारी के कार्यालय पर रील बनाते हुए नजर आए युवक, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में स्थित अग्निशमन अधिकारी के कार्यालय पर कुछ युवकों द्वारा रील बनाने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं रील बनाते हुए युवकों का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को संज्ञान में लेकर डीसीपी ने जांच के आदेश दिए हैं। डीसीपी ने बताया है कि जल्द ही युवकों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।