दादरी: नोएडा के यमुना खादर क्षेत्र में खनन माफियाओं द्वारा किए जा रहे रेत के अवैध खनन का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नोएडा में स्थित यमुना खादर क्षेत्र में खनन माफियाओं द्वारा रेत का अवैध खनन करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं अवैध खनन होते हुए वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को संज्ञान में लेकर जिला अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने बताया है कि जल्द ही खनन माफियाओं को गिरफ्तार कर विधिक आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।