स्विफ्ट कार में मिला 25 वर्षीय युवक का शव, मचा हड़कंप
कौशाम्बी।मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में खेत में खड़ी स्विफ्ट कार के अंदर करीब 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान प्रयागराज के धूमनगंज निवासी रवि यादव के रूप में बताई जा रही है।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद होगा।
अजय कुमार | KAUSHAMBI VOICE
#Kaushambi #Manjhanpur #BreakingNews #CrimeNews #newsupdatemumbai
Manjhanpur, Kaushambi | Oct 4, 2026