कौशांबी में ‘पासर गैंग’ का कथित खेल! अधिकारियों के नाम पर गाड़ियां पास कराने का दावा, ₹1000 में वाहन निकालने की बात का ऑडियो वायरल!
🔥 आखिर किसके संरक्षण में चल रहा यह पूरा खेल? प्रशासन की आंखों में धूल झोंकने का दावा करने वाले शख्स की ऑडियो ने मचाई हलचल!
कौशांबी। जनपद में अधिकारियों के नाम पर वाहनों को पास कराने का कथित खेल एक बार फिर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक ऑडियो ने जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वायरल ऑडियो में एक शख्स कथित तौर पर वाहन मालिक को भरोसा दिलाते हुए अधिकारियों के नाम पर काम कराने और प्रशासन की नजरों से बचाकर गाड़ी निकलवाने की बात करता सुनाई दे रहा है। इतना ही नहीं, ऑडियो में प्रति वाहन 1000 रुपये लेने की बात भी सामने आ रही है।
हालांकि वायरल ऑडियो की सत्यता और उसमें कही गई बातों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है, लेकिन यदि आरोप सही साबित होते हैं तो यह परिवहन व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी