भगवानपुर: हीरा हेड़ी गांव के पास पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को किया गिरफ्तार, एक देसी तमंचा और एक बाइक बरामद
रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के इकबालपुर चौकी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस के द्वारा हीरा हेड़ी गांव निवासी जॉनी पुत्र पाल नाम के एक संदिग्ध व्यक्ति को हीरा हेड़ी गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके पास से पुलिस के द्वारा एक देसी तमंचा और एक बाइक बरामद कर ली गई है। पुलिस के द्वारा जॉनी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है