पीरो: बकाया पर बवाल, चरपोखरी में आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
Piro, Bhojpur | May 27, 2026 10 महीनों से मानदेय नहीं मिलने से नाराज आशा कार्यकर्ताओं का गुस्सा बुधवार को आखिरकार फट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में आशा कार्यकर्ता एकजुट होकर दोपहर 1:00 के करीब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) चरपोखरी के सामने धरने पर बैठ गईं और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। देखते ही देखते पूरा परिसर प्रदर्शन स्थल में तब्दील हो गया।