पाली: शॉर्ट सर्किट से पूर्व सरपंच के घर में लगी आग, बैटरी स्कूटी जलकर हुई राख
Pali, Korba | Jun 27, 2026 कोरबा जिले के ग्राम पंचायत कोरबी में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पूर्व सरपंच राम सिंह कंवर के घर में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर में खड़ी बैटरी से चलने वाली स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा नुकसान टल गया।