तरबगंज: दुर्जनपुर घाट स्थित एक देसी शराब की दुकान का शटर काटकर अज्ञात चोरों ने की हजारों रुपए की नकदी की चोरी
दुर्जनपुर घाट पर स्थित एक देसी शराब की दुकान के शटर को काटकर हजारों की नगदी चोरों ने पर कर दी घटना सोमवार रात की है। सेल्समेन विनय कुमार मिश्रा ने तरबगंज थाने पर घटना के संबंध में तहरीर दी है। जिसमें बताया गया की सोमवार को दुकान बंद करके घर गया था व दूसरे दिन सुबह सूचना मिली देसी शराब की दुकान से चोरी हो गई है डायल 112 पर घटना की सूचना दी गई।