तरबगंज: आतंकी हमले में घायल पतिपत्नी की सूचना पर परिजन बदहवास,वजीरगंज के मझगवां आवास पर कुशलक्षेम जानने की रही बेताबी
जम्मू में हुए आतंकी हमले के बाद बस के खायीं में गिरने से घायल हुए यात्रियों में दो लोग वजीरगंज थानाक्षेत्र के मझगवां के रहे।राजेश गुप्ता व पत्नी बिट्टन गुप्ता के साथ माता वैष्णोदेवी दर्शन करने रिश्तेदारों के साथ गए थे। जहां रविवार को हुए आतंकी घटना में दोनों घायल हो गए। घटना की सूचना पर घर वाले सन्न रह गए हर कोई कुशलक्षेम जानने को उत्सुक रहा।