तरबगंज: पति ने की दूसरी शादी तो पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा, तरबगंज के खोजनपुर की घटना
तरबगंज थानाक्षेत्र के खोजनपुर निवासिनी महिला ऋचा ने पति आदर्श पर मारपीट कर उसे घर से भगा देने तथा खुद दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।पीड़िता ऋचा के अनुसार उसकी शादी आठ वर्ष पूर्व आदर्श कुमार के साथ हुई थी।पति सहित ससुरालीजन अकसर उसे प्रताड़ित करते रहते थे जिससे वो मायके रहने को विवश थी।