प्रतापगढ़: शहर में 'या हुसैन' की सदाओं से गूंजा, अकीदत के साथ संपन्न हुआ मोहर्रम का जुलूस
प्रतापगढ़ में शुक्रवार शाम 5.30 बजे मोहर्रम पर हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में भव्य जुलूस निकाला गया। विभिन्न अखाड़ों और अंजुमनों के साथ शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए यह जुलूस रंजीतपुर कर्बला पहुंचा। अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन के बलिदान को याद कर मातम मनाया और लंगर वितरित किया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ताजिया दफन के साथ यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन