बिहारीगंज: नगर पंचायत का ₹73.75 करोड़ का बजट पारित, सड़क, नाला, सफाई और आवास योजनाओं पर रहेगा विशेष ध्यान
नगर पंचायत ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 73 करोड़ 75 लाख रुपये का बजट पारित किया है। बैठक में सड़क, नाला, सफाई, स्ट्रीट लाइट, आवास और कचरा प्रबंधन योजनाओं को प्राथमिकता दी गई। आरसीसी सड़क निर्माण, जल निकासी, हाई मास्ट लाइट और आवास योजना पर करोड़ों रुपये खर्च होंगे। ईओ मनीला राज ने कहा कि बरसात पूर्व सफाई और विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जाएगा।