एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
-----
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत डाईट श्योपुर में जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक तथा समस्त अकादमिक समन्वयक सम्मिलित हुए।
सह समन्वयक श्री रामप्रताप सिंह जादौन ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत पीपीटी के माध्यम से कार्यक्रम संचालन एवं क्रियान्वयन संबंधित समस्त बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया गया एवं एनआईएलपी एप संचालन एवं पोर्टल पर समस्त प्रकार की रिपोर्ट जनरेट करने के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान समस्त बीईओ, बीआरसीसी एवं बीएसी से एप भी डाउनलोड करवाया गया तथा जन शिक्षा केंद्र स्तर एवं ग्राम स्तर पर प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिए गए।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 4, 2026