नबीनगर: बेनी गांव से देशी शराब के साथ एक तस्कर को किया गया गिरफ्तार
नवीनगर प्रखंड अंतर्गत माली थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के बेनी गांव से एक व्यक्ति को झारखंड निर्मित देशी शराब एवं मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार माली थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल के माध्यम से अवैध शराब की तस्करी कर रहा है।