दाधीच समाज महाकुंभ सम्पन्न
अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय युवक-युवती, विधवा विधुर, तलाकशुदा परिचय सम्मेलन आयोजित
चित्तौड़गढ़ 07 सितम्बर। महर्षि दधीचि ब्राह्मण समाज का अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय युवक युवती विधवा विधुर एवं तलाकशुदा का परिचय सम्मेलन दाधीच समाज महाकुंभ 6 सितंबर रविवार को साँवलिया जी मंडपिया में आयोजित हुआ जिसमें प्रदेश सहित देश विदेश के लगभग 6 हजार समाजजनों ने शिरकत की।
आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं संयोजक कन्हैयालाल भट्ट ने बताया कि इस महाकुंभ में समाजोत्थान के कार्यक्रम आयोजित हुए। प्रातः 8 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि अखिल भारतीय दाहिमा दाधीच ब्राह्मण महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर पुजारी दाधीच सालासर ने अपने उद्बोधन में कहा कि दाधीच ब्राह्मण समाज को केवल अपने दाधीच के ऊपर ही नहीं निर्भर रहना चाहिए अन्य ब्राह्मण समाज के साथ भी संबंध बनाने की आज के युग को आवश्यकता है। कार्यक्रम सह