बड़हिया: बड़हिया में अवैध मिट्टी खनन पर कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने ज़ब्त ट्रैक्टर छुड़ाया
खनन विभाग की टीम द्वारा बड़हिया थाना क्षेत्र के ज्वास गांव में अवैध तरीके से मिट्टी खनन को लेकर कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर जब्त किया गया. जब स्थानीय पुलिस की मदद से तीनों जब्त ट्रैक्टर को लखीसराय लाया जा रहा था तभी दरियापुर के समीप ग्रामीणों ने इसका विरोध कर जप्त ट्रैक्टर को जबरन छुड़ाकर चले गए. घटना सोमवार अपराह्न 7 बजे की बताई जा रही है.