जमुई: ललदैया मोड़ के पास से उत्पाद विभाग की टीम ने तीन पेटी अवैध शराब के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार, अपाचे बाइक जब्त
Jamui, Jamui | Nov 11, 2024 विभाग के सचिव और समाहर्ता के निर्देश पर उत्पाद थाना प्रभारी अश्विनी कुमार के नेतृत्व में एसआई धर्मवीर कुमार-1 द्वारा ख़ैरा प्रखंड के ललदैया मोड़ के पास से सोमवार को दिन के 11:00 बजे तीन पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक बाइक भी जब्त किया गया है।उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।