जमुई: मनियड्डा के पास पिकअप वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा पर सवार 6 लोग हुए घायल, सभी का इलाज निजी क्लिनिक में चल रहा है
Jamui, Jamui | Nov 11, 2024 जमुई- लखीसराय मुख्य मार्ग पर मनियड्डा के पास सोमवार की सुबह करीब 9:00 तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से ई- रिक्शा पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में ई- रिक्शा पर सवार 6 लोग बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए जमुई के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।