जमुई: बरडीह गांव में जमीन बंटवारे के दौरान भाई के साले ने एक व्यक्ति को मारकर किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Nov 11, 2024 जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरडीह गांव में सोमवार की दोपहर करीब 1:30 बजे दो भाइयों के बीच जमीन बंटवारा के दौरान भाई के साला ने मोहम्मद जहांगीर की जमकर पिटाई कर दी। जिससे मोहम्मद जहांगीर बुरी तरह घायल हो गए । घटना की जानकारी पुलिस को दी गई उसके बाद परिजन द्वारा घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।