बल्देवगढ़: करमासन गांव में महिला एवं बाल विकास टीम और पुलिस ने नाबालिग बालिका का बाल विवाह रुकवाया
बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत करमासन गांव में एक नाबालिक बालिका का पुलिस एवं महिला बाल विकास की टीम के द्वारा विवाह रुकवाया गया।जिसमें महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी महेश दोहरे के द्वारा बताया गया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर उक्त नाबालिक बालिका के परिजनों को समझाइश दी।और बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र में विवाह करने से जच्चा बच्चा को खतरा रहता है।